हाई कोर्ट ने सीएम सहित चारों कांग्रेस नेताओं को ट्रायल कोर्ट के सामने पेश होने का निर्देश देते हुए उन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हृषिकेश रॉय और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच के सामने सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल , अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन अभिव्यक्ति की आजादी के तहत मौलिक अधिकार है।