
दुनिया का सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल आपके करीब-करीब हर सवाल का जवाब आपको दे देता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के इस बड़े सर्च इंजन में भी गलती थी। इसी गलती को खोज निकाला बिहार के बेगूसराय के इंजीनियरिंग छात्र ऋतुराज ने। ऋतुराज ने गूगल की गलती ढूंढकर कर रातों रात खूब सुर्खियां बंटोरीं। खास बात यह है कि गूगल ने भी ऋतुराज के खोजे गए बग को स्वीकार किया। यही नहीं कंपनी ने उन्हें अपने रिसर्चर में भी शामिल कर लिया है। इसी बीच उनको गूगल में नौकरी लेकर एक खबर वायरल होने लगी। इसमें बताया जा रहा है कि ऋतुराज को गूगल ने नौकरी देकर अमरीका बुला लिया है। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसको लेकर खुद इंजीनियरिंग छात्र ऋतुराज ने जवाब दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स या वायरल न्यूज के मुताबिक 4 फरवरी को दिनभर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हुई। इस खबर में कहा गया कि ऋतुराज ने गूगल को हैक कर लिया, जिससे कंपनी में हलचल मच गई।
कई घंटों की बैठक के बाद ऋतुराज को तीन करोड़ से ज्यादा का पैकेज पर गूगल में नौकरी दे दी गई और 2 घंटे में पासपोर्ट बनाकर अमरीका बुला लिया।
यह भी पढ़ें - गूगल पे का ये लिंक खाली कर देगा बैंक अकाउंट, इस नंबर से न करें कॉल रिसीव
अमरीका जाने वाली वायरल खबर को लेकर खुद ऋतुराज ने जवाब दिया है। ऋतुराज ने इस खबर को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि, यह पूरी खबर भ्रामक है। ऋतुराज ने कहा कि कंपनी ने उन्हें रिसर्चर के तौर पर शामिल किया है।
ऋतुराज बिहार के बेगूसराय शहर के मुंगेरीगंज निवासी स्वर्ण व्यवसाई राकेश चौधरी के बेटे हैं। ऋतुराज मणिपुर में बीटेक सेकंड ईयर के छात्र हैं। ऋतुराज को बचपन से ही हैकर बनने का सपना था। यही वजह है कि उन्होंने इसी फील्ड में करियर बना रहे हैं।
गूगल ही नहीं इससे पहले ही ऋतुराज कई कंपनियों की साइट में खामियां खोज चुके हैं। वो काफी समय से गूगल में गलतियां खोजने की कोशिश में जुटे थे। आखिरकार उन्हें गूगल की एक साइट पर बग नजर आया। ये खामी इतनी बड़ी थी जिससे साइट को हैक किया जा सकता था।
यह भी पढ़ें - Google Search Tips : गूगल पर भूल कर भी ना करें इन्हे सर्च, आपको पछताना पड़ सकता है
Updated on:
7 Feb 2022, 3:09 PM IST
Published on:
5 Feb 2022, 4:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.