3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ कार्यक्रम में हुए शामिल, पेड़ को बांधी राखी, कहा – वृक्ष की भी होनी चाहिए रक्षा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने वृक्षारोपण किया और पेड़ो को राखी बांधी। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज रक्षा दिवस के मौके पर हमने कहा कि बहन की रक्षा के लिए तो सभी ये त्योहार मनाते हैं लेकिन उसके साथ साथ वृक्ष की रक्षा भी होनी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 12 Aug 2022, 1:04 PM IST

bihar-chief-minister-nitish-kumar-participated-in-the-program-bihar-tree-protection-day-tied-rakhi-to-the-tree.jpg

Bihar Chief Minister Nitish Kumar participated in the program 'Bihar Tree Protection Day', tied rakhi to the tree, said - the tree should also be protected

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शुक्रवार को पटना के राजधानी वाटिका (ईको पार्क) में 'बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस' कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, वहां उन्होंने वृक्षारोपण कर पेड़ो राखी भी बांधी। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए विपक्षी एकता को लेकर बड़ा बयान दिया दिया। उन्होंने कहा कि वह अभी प्रधानमंत्री पद के लिए वह उम्मीदवार नहीं हैं, लेकिन कई विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के लिए काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मेरे पास कई विपक्षी पार्टी की ओर से फोन आ रहे हैं, मैं चाहता हूं कि सभी विपक्षी दल एक साथ आएं। इसके अलावा मेरा अभी कोई भी मकसद नहीं है।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगे कहा कि पहले हम यहां का काम निपटाएंगे उसके बाद कहीं और जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ED, CBI का दुरुपयोग करने वालों को जनता देख लेगी। 2024 के चुनाव में मैं विपक्ष को एकजुट करने का काम करुंगा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृक्षारोपण कर पेड़ो को राखी बांधी, जिसके बाद उन्होंने कहा कि आज रक्षा दिवस के मौके पर मैने कहा है कि बहन की रक्षा के लिए तो सभी ये त्योहार मनाते हैं लेकिन उसके साथ साथ वृक्ष की रक्षा भी होनी चाहिए।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों के वादे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं और हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने जो कहा है वह सही है, इसके लिए सभी प्रकार के प्रयास किए जाएंगे।


मीडिया ने जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि आपको विपक्ष की ओर से पीएम के चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर कहता हूं, मेरे मन में ऐसा कोई भी विचार नहीं हैं। मेरे से भी जो कह देता है तो मैं प्रणाम कर देता हूं कि छोड़ों न भाई। मेरा काम सबके लिए काम करना है। मैं यह देखने का प्रयास करूंगा कि सभी विपक्षी दल मिलकर काम करें।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय