23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमुई घटना पर BJP का हमला, विजय सिन्हा बोले- न जंगल राज लौटेगा, न गुंडा राज आएगा

Jamui News: जमुई मामले पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा और भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने घटना की निंदा की। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में न जंगल राज लौटेगा, न गुंडा राज आएगा, वहीं विवेक ठाकुर ने अपराधी को लेकर कहा कि अपराध की कोई जाति नहीं होती।
2 min read
Google source verification

जमुई

image

Pratiksha Gupta

Sep 23, 2026

vijay kumar sinha, vivek thakur

जमुई घटना पर बीजेपी का हमला (फाइल फोटो)

Jamui Molestation Case:बिहार के जमुई में युवती से उत्पीड़न के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा और बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने घटना की निंदा करते हुए कानून-व्यवस्था और अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर बयान दिया। विजय सिन्हा ने कहा कि नकारात्मक मानसिकता वाले लोगों को रोकना होगा, जबकि विवेक ठाकुर ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती।

‘ना जंगलराज लौटेगा, ना गुंडाराज आएगा’ - विजय कुमार सिन्हा

जमुई मामले पर दुख जताते हुए बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से बिहार की छवि को बहुत नुकसान पहुंचा है। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार का बहुत नुकसान हो चुका है। ऐसे नकारात्मक मानसिकता वाले लोगों को हर हाल में रोकना होगा। समाज में चरित्र निर्माण के जरिए ही हम इस नकारात्मकता को खत्म कर सकते हैं और आपसी भाईचारे व सद्भावना को बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में अब ना तो जंगलराज की वापसी होगी और ना ही गुंडाराज चलेगा। अब बिहार में सिर्फ और सिर्फ बिहारियों का राज होगा।

'अपराधी की कोई जाति नहीं होती' - विवेक ठाकुर

वहीं, भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने जमुई की घटना को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष पहले तो घटना की निंदा करता है, लेकिन जब पकड़े गए अपराधी का संबंध उन्हीं के समर्थकों से निकलता है, तो बयान बदलने लगते हैं।
विवेक ठाकुर ने कहा कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कभी दो राय नहीं हो सकती। अपराधी का कोई धर्म या जाति नहीं होती, अपराध ही उसका पेशा है। प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है, जो कि बहुत महत्वपूर्ण है। कानून का डर ऐसे असमाजिक तत्वों के दिल में होना बेहद जरूरी है।

17-18 साल के युवाओं का अपराध में शामिल होना चिंताजनक

विवेक ठाकुर ने समाज के गिरते स्तर और युवाओं के अपराध की ओर झुकाव पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 17 से 18 साल की उम्र के युवाओं का ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल होना पूरे समाज के लिए सोचने का विषय है। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरा प्रशासन और समाज उनके साथ खड़ा है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग