Government Health Expenditure: देश में स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार कितना पैसा खर्च कर रही है, इसे लेकर राज्यों के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। कहीं सरकार हर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर सालाना एक हजार रुपए से थोड़ा ज्यादा खर्च कर रही है, तो कहीं यह रकम 16 हजार रुपए से भी अधिक है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (NHA) के 2023-24 के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में प्रति व्यक्ति सरकारी स्वास्थ्य खर्च सबसे कम 1,126 रुपए रहा। वहीं सिक्किम में यह खर्च 16,026 रुपए दर्ज किया गया। केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो चंडीगढ़ 24,187 रुपए के साथ सबसे आगे है।