18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Cyclone Akvan Update: आंध्र प्रदेश, ओडिशा सहित 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 20 नवंबर को लैंडफॉल की आशंका

Cyclone Akvan Update: आंध्र प्रदेश, ओडिशा सहित 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 20 नवंबर को लैंडफॉल की आशंका

Cyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान तेजी से ताकतवर हो रहा है। 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के यनम के पास लैंडफॉल की आशंका है। इसके असर से 8 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बाढ़ का खतरा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 19 Nov 2026, 5:00 AM IST

Cyclone Akvan Andhra Pradesh landfall

चक्रवात अकवान तेजी से हो रहा ताकतवर (Photo-ANI)

Cyclone Akvan Update: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान लगातार ताकतवर हो रहा है। बुधवार को इसकी हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। यह आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है और 20 नवंबर की दोपहर यनम के आसपास तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 130 से 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

इन राज्यों में दिखेगा चक्रवात का असर

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह तूफान विशाखापत्तनम से करीब 610 और चेन्नई से 580 किमी दूर था। चक्रवात का व्यापक असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुदुचेरी, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में दिखाई दे सकता है। इन राज्यों में 19 से 21 नवंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी भी जारी की गई है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की हुई तैयारी

ओडिशा के के 8 जिलों के 87 ब्लॉक में 1,902 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है। रायगड़ा जिले में भूस्खलन की आशंका के चलते 55 गांवों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। यहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी हो गई है। प्रशासन ने राहत और बचाव के लिए 3,329 शिविर तैयार किए हैं। हरभंगी और बदनाला बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान अतिरिक्त पानी जमा करने की जगह रहे।

मछुआरों को दी सलाह

आंध्र प्रदेश में एनडीआरएफ की 13 और एसडीआरएफ की 11 टीमें तैनात की गई हैं। विशाखापत्तनम में समुद्र की लहरें तेज होने के कारण तटीय इलाकों से लोगों को हटाया गया है। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में मछुआरों की नावें बंदरगाह पर खड़ी कराई गई हैं। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में 19 और 20 नवंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है। तेलंगाना में 19 से 21 नवंबर के दौरान बारिश हो सकती है। भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव, बाढ़ और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा है।