scriptBihar News: Cylinder blast on boat in Maner, Patna, 4 people killed | Bihar News: पटना में जोरदार धमाका, नदी के बीच में सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत | Patrika News

Bihar News: पटना में जोरदार धमाका, नदी के बीच में सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Aug 06, 2022 03:19:16 pm

Submitted by:

Archana Keshri

पटना जिले के मनेर में नाव पर गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गी। ये हादसा अवैध बालू खनन में लगी नाव पर हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन में जुटी है। इस घटना में घायल लोगों को बचाव दल ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Cylinder blast on boat in Maner, Patna, 4 people killed
Cylinder blast on boat in Maner, Patna, 4 people killed
पटना में गंगा नदी के बीच बड़ा हादसा हुआ है। पटना से सटे दानापुर के पास मनेर में सिलेंडर विस्फोट होने से चार लोगों की मौत होने की खबर आई है। यह विस्फोट अवैध बालू से लदे नाव पर हुआ है। धमाके की आवाज के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। लोगों में काफी दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। अभी फिलहाल घटना को लेकर पुलिस ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.