दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कैथ गांव के खेत में शराब से लोड ट्रक लाया गया है। इस सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की जहां से नागालैंड नंबर के ट्रक पर लोड शराब को बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक में लहसुन के बीच भारी मात्रा में शराब की खेप लाई गई थी। उत्पाद अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।