30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar News: आज से दो दिनों तक सरकारी विभागों की वेबसाइट रहेगी बंद, जनता से जुड़े सभी कामों पर पड़ेगा असर

बिहार में शनिवार और रविवार को सभी सरकारी विभागों की वेबसाइटों को तकनीकी कारणों के कारण बंद कर दिया गया है। ऐसे में जनता सरकारी विभागों से जुड़े सरकारी काम ऑनलाइन नहीं करा पाएंगे। स्टेट डेटा सेवाएं बंद कर राज्य में मेंटेनेंस का काम चल रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 23 Jul 2022, 11:55 AM IST

आज से दो दिनों तक सरकारी विभागों की वेबसाइट रहेगी बंद, जनता से जुड़े सभी कामों पर पड़ेगा असर

आज से दो दिनों तक सरकारी विभागों की वेबसाइट रहेगी बंद, जनता से जुड़े सभी कामों पर पड़ेगा असर

बिहार के लोग दो दिनों तक राज्य सरकार से संबंधिक किसी तरह के काम ऑनलाइन नहीं करा पाएंगे। शनिवार और रविवार को सभी सरकारी विभाग की वेबसाइट बंद रहेंगी और स्टेट डेटा सेंटर की सेवाएं भी बंद रहेंगी। बता दें, स्टेट डेटा सेंटर के मेंटेनेंस का काम चलने के कारण ऑनलाइन सेवाएं बंद किए गए हैं। इसलिए राज्य में इन दिनों में किसी तरह के ऑनलाइन काम नहीं हो सकेंगे।

यह जानकारी बिहार सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग ने पत्र लिखकर बिहार के सभी विभागों, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसपी और आला अधिकारियों को दी हैं। पत्र में कहा गया है की शनिवार और रविवार को सभी डिवाइस की जांच कराई जाएगी और इससे जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान जिला कार्यालयों और विभागों के जनता से जुड़े सभी कामों पर असर पड़ेगा।

शनिवार और रविवार को स्टेट डेटा सेवाएं भी बंद रहेंगी। इसके कारण जिलों के ऑफिस या विभाग के सभी ऑनलाइन काम बंद रहेंगे। यहां तक कि अगर आप सरकारी पैसा भी ऑनलाइन ट्रांसफर करना चाहते हैं तो रविवार रात को या सोमवार की सुबह से ही कर पाएंगे। सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के अनुसार सरकारी विभागों की वेबसाइट्स अब रविवार रात या सोमवार सुबह तक ही सहीं ढंग से काम करने में सक्षम हो पाएंगी।

यह भी पढ़ें: बिहार के कई स्कूलों ने रविवार की जगह कर दी शुक्रवार की छुट्टी, सरकार से भी नहीं ली कोई अनुमति

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़