भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान का देशभर के मुस्लिम समाज विरोध कर रहे हैं, तो वहीं बिहार के गोपालगंज में नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। रातों रात गोपालगंज शहर के शैक्षणिक संस्थान, पार्क, मंदिर और चौक-चौराहों पर नूपुर शर्मा के समर्थन में ‘आई सपोर्ट नूपुर शर्मा’ का पोस्टर लगा दिया गया। इस पोस्टर को देखन के बाद पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ ये पोस्टर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।