23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य शूटर तौसीफ समेत 8 गिरफ्तार

पटना पुलिस को चंदन मिश्रा हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य शूटर तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया है। बंगाल STF के सहयोग से बिहार पुलिस की एक टीम ने आरोपी शूटर व अन्य 8 लोगों को गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 20 Jul 2025, 7:48 AM IST

Chandan Mishra Murde

Chandan Mishra Murder Case

Chandan Mishra Murder Case: पटना के पारस अस्पताल (Paras Hospital) में हुई हत्या के मामले में बिहार पुलिस (Bihar Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चंदन मिश्रा हत्याकांड मामले में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata) से शूटर तौसीफ ऊर्फ बादशाह उसके मौसेरे भाई नीशू खान समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। बंगाल STF के सहयोग से बिहार पुलिस की एक टीम ने आरोपी शूटर व अन्य 8 लोगों को गिरफ्तार किया।

कोलकाता से गिरफ्तार हुआ तौसीफ बदमाश

बताया जाता है कि तौसीफ के परिजनों ने बिहार पुलिस को उसके कोलकाता भागने की सूचना दी थी। इसके बाद फ्लाइट से STF की टीम कोलकाता पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पटना पुलिस कोलकाता में गिरफ्तार 8 आरोपियों को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बिहार लौटेगी। पुलिस आज चंदन मिश्रा मर्डर केस का खुलासा भी कर सकती है। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले 1 दरोगा, 2 ASI और 2 सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

पुरुलिया जेल में हुई शेरू सिंह से पूछताछ

जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और बंगाल STF की टीम पुरुलिया जेल भी गई थी। यहां ओमकार सिंह ऊर्फ शेरू सिंह से पूछताछ भी की। पूछताछ के दौरान शेरू सिंह ने कई बातों का खुलासा भी किया है। जानकारी के अनुसार, शेरू के एक गुर्गे ने बिहार की एक जेल में रहते हुए चंदन मिश्रा की मर्डर की साजिश रची। बताया जाता है कि शेरू ने तौसीफ को चंदन को मारने के लिए 10 लाख रुपए की सुपारी दी थी।

अस्पताल के बगल के अपार्टमेंट में लिया था फ्लैट

शूटर तौसीफ और उसके गुर्गे 3 दिन पहेल ही समनपुरा पहुंच गए थे। उन्होंने पारस अस्पताल के पीछे एक अपार्टमेंट में अपना ठिकाना बनाया। तौसीफ और उसके गुर्गे लगातार पारस अस्पताल की रेकी करते थे। पारस के कुछ स्टाफ से तौसीफ का परिचय भी था। पुलिस की जांच के घेरे में पारस अस्पताल के कुछ कर्मी भी हैं।

वहीं, बिहार पुलिस ने समनपुरा से जिशान सहित पांच युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ हो रही है। पुलिस पटना, आरा, बक्सर, गया और झारखंड के कुछ इलाके में छापेमारी कर रही है।