30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार के लोग हो जाएं सावधान, अगर ये काम किया तो पुलिस तुरंत आंख में मारेगी ‘मिर्ची स्प्रे’

Bihar police : बिहार में साल 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हो गया था। सरकार इस कानून को सफल बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इसी दिशा में सरकार अहम कदम उठाने जा रही है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 14 Jun 2023, 3:43 PM IST

bihar_police_preparing_to_use_pepper_spray_against_liquor_mafia_according_to_report.jpg

Bihar police : बिहार में रहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अवैध शराब के खिलाफ एक नई तरकीब खोज निकाली है। दरअसल, राज्य में साल 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी कानून लागू हो गया था। सरकार इस कानून को सफल बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इसके बावजूद पिछले कुूछ दिनों में ऐसे मामले आए हैं, जब अवैध शराब के खिलाफ छापेमारियों में या शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को ग्रामीणों या परिवारों की तरफ से भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। जिससे निपटने के लिए बिहार पुलिस अब 'मिर्ची स्प्रे' का इस्तेमाल करेगी।

महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा

मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग को इस बावत जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बीच मद्य निषेध विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्ण शराबबंदी कानून को लागू करने में बाधा बन रहे ऐसे लोगों में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों और महिलाओं की है। उन्होंने बताया कि पुलिस महिलाओं और बच्चों के सामने पुलिस भी ज्यादा सख्ती नहीं दिखा पाती है। ऐसे में कई बार आरोपी इन मौकों का लाभ उठाकर फरार हो जाते हैं।

पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा 'मिर्ची स्प्रे'

अधिकारी ने बताया कि इन आरोपियों से निपटने के लिए विभाग ने 'मिर्ची स्प्रे' का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। विभाग के संयुक्त आयुक्त श्रीकृष्ण पासवान ने बताया कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अब पुलिसकर्मियों को 'मिर्ची स्प्रे' दिया जाएगा, जिससे महिलाओं, बच्चों पर मिर्ची डालकर उन्हें रोका जा सके।

यह भी पढ़े - इंडियन नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए देश का तीसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर कॉर्वेट 'अंजदीप' लॉन्च हुआ

विभाग ने 700 स्प्रे का ऑर्डर दिया

संयुक्त आयुक्त श्रीकृष्ण पासवान ने बताया कि 'मिर्ची स्प्रे' का उपयोग करने से आंखों में जलन होगी। लेकिन स्प्रे से ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे में कड़ा कदम उठाते हुए पहली खेप में विभाग ने 700 स्प्रे का ऑर्डर भी दे दिया है। सभी बड़े जिलों में 20-20 तथा छोटे जिलों में 10-10 मिर्ची स्प्रे उपलब्ध कराया जाएगा।

अधिकतम 30 फीट तक रहेगा प्रभाव

बताया जाता है कि मिर्ची स्प्रे 15 फीट की दूरी से किया जाएगा और इसका प्रभाव अधिकतम 30 फीट तक रहता है। इस स्प्रे का इस्तेमाल घर में छिपे उन शराब कारोबारियों को पकड़ने में किया जाएगा जो पुलिस को चकमा देकर घरों में छिपे होते हैं।

यह भी पढ़े - दुनिया के इन 5 देशों में आते हैं सबसे ज्यादा चक्रवात, जानें क्यों तबाही मचाने आ रहा साइक्लोन बिपरजॉय?