
Anant Singh
Anant Singh Controversy: अनंत सिंह ने अपने पहले दिए बयान कि मैंने नीतीश कुमार के शुरुआती दिनों में उनके साथ रहते हुए नौ लोगों का मर्डर कराया था। अब उस बयान पर सफाई देते हुए कह रहे हैं कि मैने कई कुर्बानियां दी है। अनंत सिंह कह रहे है कि लालू यादव की सरकार के दौरान मेरे नौ साथियों की हत्या कर दी गई थी। नए बयान में उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था कि नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए उन्होंने नौ लोगों की हत्या करवाई थी।
इन दिनों बिहार में विधानपरिषद चुनावों को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में दो नेताओं के बीच चल रही आंतरिक कलह खुलकर सामने आ रही है। नीरज कुमार को जेडीयू द्वारा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव का टिकट दिए जाने पर मोकामा से विधायक अनंत सिंह काफी नाराज हैं।
ऐसे में जब अनंत सिंह से जब पूछा गया कि क्या वे पार्टी का समर्थन करते हैं। तो उन्होंने गुस्से भरे लहजे में सुबह एक विवादित बयान दिया था। बयान में अनंत सिंह ने कहा था कि जब नीतीश कुमार राजनीति में कुछ नहीं थे, वह इधर-उधर घूमते रहते थे। तब मैंने उनका साथ दिया था। उनके लिए 9 लोगों का मर्डर किया था।
अब अनंत सिंह सुबह दिए अपने बयान से पलट गए हैं। अनंत सिंह ने पहले कथित रूप से कहा था कि नीतीश कुमार के शुरुआती दिनों में उनके साथ रहते हुए उन्होंने नौ लोगों का मर्डर कराया था। लेकिन अब इस बयान पर सफाई देते हुए वे कह रहे है कि उन्होंने कई कुर्बानियां दी। उनका कहना है कि लालू यादव की सरकार के दौरान नीतीश कुमार का समर्थन करने के कारण उनके नौ आदमी मारे गए। अनंत सिंह का कहना है कि मैंने कभी यह नहीं कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार के समर्थन में नौ लोगों की हत्या करवाई।
दरअसल इस समय जेडीयू में मोकामा से विधायक अनंत सिंह और नेता नीरज कुमार में आपसी झगड़ा है। इस झगड़े के बीच जेडीयू ने नीरज कुमार को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधानपरिषद की टिकट दिया है। इस पर अनंत सिंह नराज है। इस मामले में अनंत सिंह ने आम आदमी पार्टी के अनुज कुमार का समर्थन किया है।
Updated on:
16 Oct 2026 06:50 pm
Published on:
16 Oct 2026 05:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
