31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में फिर हुआ खेला! महागठबंधन को जोरदार झटका, कांग्रेस-RJD के तीन विधायक बीजेपी में शामिल

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। प्रदेश में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायक दामन छुड़ाकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Chaudhary) ने तीनों को पार्टी में शामिल कराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Swatantra Mishra

•

Updated: 27 Feb 2024, 4:34 PM IST

tejashwi_yadav.jpg

Three Rjd-Congress MLA's Joined BJP: कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव ने अपनी पार्टी का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. वहीं राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की संगीता देवी ने पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इन तीनों को भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने अपनी पार्टी में शामिल करवाया। कांग्रेस के मुरारी गौतम महागठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे थे और चेनारी विधानसभा से विधायक हैं। सिद्धार्थ सौरव विक्रम विधानसभा से विधायक हैं और अब पाला बदलकर बीजेपी जॉइन कर चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल की विधायक संगीता देवी मोहनिया विधानसभा से आती हैं।

अब तक छह विधायकों ने बदला पाला

पिछले कुछ महीनों से बिहारी की राजनीति में एक के बाद एक भूचाल आ रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आरजेडी से हाथ छुड़ाना और बीजेपी का एक बार फिर से दामन थामने की घटना के बाद लगातार एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है त्यों त्यों नेताओं के पाला बदलने की गति बढ़ती जा रही है। बिहार में विपक्षी गठबंधन के अब तक छह विधायकों ने पाला बदल लिया है। राष्ट्रीय जनता दल के चार विधायकों ने जबकि कांग्रेस के दो विधायकों ने अबतक पार्टी का हाथ छोड़ा है। राजद के तीन विधायकों ने पहले ही पार्टी से किनारा कर लिया था और अब एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी है। इनके अलावा कांग्रेस के दो और विधायकों ने बीजेपी नाता जोड़ लिया है। पार्टी के एक विधायक ने पहले ही पाला बदल लिया था।

तीन मार्च को महागठबंधन की जन विश्‍वास महारैली

आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को महागठबंधन की जन विश्‍वास महारैली होनी है। इस रैली में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल होंगे लेकिन उससे पहले पार्टी के नेताओं का बीजेपी का दामन थामना अच्छे संकेत नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें - Lakhpati Didi Yojna: आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं 'लखपति दीदियां', राजस्थान, बिहार, बंगाल, यूपी और अन्य राज्यों में क्या है हाल