31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहारः रामनवमी हिंसा पर सदन में भारी हंगामा, मार्शल ने भाजपा विधायकों को टांगकर किया बाहर

Uproar in Bihar Assembly: रामनवमी पर बिहार के नालंदा, सासाराम सहित अन्य जगहों पर भड़की हिंसा के मामले में बुधवार को विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायकों ने रामनवमी हिंसा के बहाने के सरकार को घेरा, नारेबाजी की। जिसके बाद मार्शल ने सदन में हंगामा कर रहे कुछ भाजपा विधायकों को टांगकर बाहर किया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Apr 2023, 3:30 PM IST

bihar_bjp_mla_marshal_out.jpg

Bihar: Uproar in Assembly over Rama Navmi Violence Marshals carried BJP MLAs Out

Uproar in Bihar Assembly: बुधवार को बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। बिहार विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन बुधवार को रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर सदन का माहौल गरमा गया। भाजपा विधायकों ने रामनवमी हिंसा पर सवाल उठाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सदन में हंगामा कर रहे विधायकों को स्पीकर ने पहले तो शांत रहने को कहा लेकिन जब वो नहीं माने तो मार्शल को बुलवा कर कुछ भाजपा विधायकों को सदन से बाहर करवाया गया। मालूम हो कि रामनवमी पर बिहार के नालंदा, सासाराम सहित अन्य जगहों पर हिंसा भड़की थी। इस मामले में बुधवार को विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद मार्शल ने सदन में हंगामा कर रहे कुछ भाजपा विधायकों को टांगकर बाहर किया।


5 मार्शल भाजपा विधायक को टांगकर बाहर करते आए नजर-


मार्शलों ने बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को टांगकर सदन से बाहर छोड़ दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा मीडिया से यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि विपक्ष के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के विधायकों ने रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांगने लगे, जिसके बाद स्पीकर ने उन्हें 2-3 बार बैठने को कहा।


अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई सदन की कार्यवाही-

स्पीकर द्वारा शांत होकर बैठने की अपील के बाद भी जब भाजपा विधायक नहीं माने तो स्पीकर ने मार्शल बुलाकर बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को बाहर निकालने का आदेश दे दिया। सदर की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई। दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर ने समापन भाषण दिया। इसके बाद बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।


टांग कर बाहर किए गए भाजपा विधायक बोले- विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश

उधर, सदन से मार्शल आउट हुए बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मैंने तो सिर्फ बिहार में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का सवाल पूछा था। मुख्यमंत्री को बुलाकर जवाब देने की मांग की थी। स्पीकर ने मार्शल बुलाकर मुझे सदन से बाहर निकाल दिया। सदन में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों नहीं थे। मैं तो उन्हें बुलाकर जवाब देने की मांग रहा था।


भाजपा विधायकों का वॉकआउट, नेता प्रतिपक्ष बोले- सदन से सड़क तक लड़ेंगे-

सदन से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को मार्शल द्वारा बाहर भेजने वाली स्पीकर की कार्रवाई का विरोध जताते हुए भाजपा के अन्य विधायकों ने वॉकआउट कर दिया। बिहार में हिंसा को लेकर बीजेपी विधायक NIA जांच की मांग कर रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एकतरफा कार्रवाई करते हुए हमारे विधायक को मार्शल से निकलवा दिया गया। इस मामले में सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें - बिहार के नालंदा, सासाराम में हिंसा के बाद स्थिति में सुधार, अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील