नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बिहार में बीते कई दिनों से हो रही अच्छी बारिश अब थम जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में अब मानसून की विदाई के संकेत मिल रहे हैं। राज्य में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि इसके साथ ही लोगों को गर्मी और उमस के चलते परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि ऐसी स्थिति मुश्किल से एक या दो हफ्ते तक ही रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही राज्य में ठंड का असर दिखने लगेगा।