
Bihar Weather Forecast Today.
नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बिहार में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे तक राज्य (rain in bihar) में बारिश होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि राज्य के पश्चिमी भागों के कुछ स्थानों पर और शेष बिहार के एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर के बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अक्टूबर के पहले सप्ताह राज्य में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
क्या है बारिश की वजह
मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों मानसून की ट्रफ-लाइन जैसलमेर, अजमेर, डाल्टेनगंज, जमशेदपुर, दीघा होते हुए पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। वहीं चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और समीपवर्ती दक्षिण-उत्तरप्रदेश में बना है। साथ ही साथ कम दबाव का क्षेत्र पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना है। इसके चलते राज्य में बारिश (heavy rain in bihar) की उम्मीद है।
राज्य में बीते दिन मौसम का हाल
जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। भभुआ में 50.2 मिमी, मोहनिया में 47.2 मिमी, कुदरा में 40.8 मिमी, चेनारी में 40.6 मिमी, नवादा में 14.4 मिमी दर्ज की गई। विभाग की ओर से बताया गया कि फिलहाल राज्य में अच्छी बारिश के आसार नहीं दिख रहे। हालांकि राज्य में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की स्थिति ही बनी है। वहीं अभी राज्य में मानसून की विदाई के भी कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।
गौरतलब है कि बिहार में बारिश (bihar monsoon) की सक्रियता धीरे-धीरे कम होती जा रही है। वहीं दूसरी ओर मानसून की विदाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। मौसम विज्ञान केंद्र को मानसून की विदाई को लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं मिल पाया है। अभी सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं राज्य में इन दिनों हो रही बारिश के किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस बारिश से किसानों की धान की पैदावर अच्छी होगी और उनकी सिचाई के पैसे भी बच रहे हैं।
Published on:
25 Sep 2021, 12:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.