26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar: होमगार्ड परीक्षा के दौरान बेहोश हो गई महिला, अस्पताल ले जाने वक्त चलती एम्बुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म

बिहार के गया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक महिला के साथ चलती एंबुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला शारीरिक परीक्षण के दौरान बेहोश हो गई थी और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसके साथ यह घटना हुई। पुलिस जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 26 Jul 2025, 2:28 PM IST

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- पत्रिका

बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आई है। होमगार्ड की परीक्षा देने गई महिला के साथ दरिंदगी हुई है। बताया जा रहा है कि 26 साल की महिला गया जिले में होमगार्ड भर्ती अभियान में भाग लेने पहुंची थी।

फिजिकल टेस्ट के दौरान वह बेहोश हो गई। इसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उसके साथ चलती एम्बुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

यह घटना 24 जुलाई की बताई जा रही है। उसी दिन, बोधगया के बिहार सैन्य पुलिस मैदान में होमगार्ड की भर्ती परीक्षा थी। पुलिस के अनुसार, महिला शारीरिक क्षमता परीक्षण (जो भर्ती की मानक प्रक्रिया का हिस्सा है) के दौरान बेहोश हो गई।

महिला को तुरंत अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई

कार्यक्रम को आयोजित करने वालों ने मौके पर खड़ी एक एम्बुलेंस के जरिए महिला को तुरंत अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में एम्बुलेंस के अंदर कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

उसके बयान पर बोधगया पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। अब मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का भी गठन किया गया है। इसके साथ, एक फोरेंसिक टीम को भी तैनात किया गया।

दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर, एसआईटी ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान एम्बुलेंस चालक विनय कुमार और उसमें सवार तकनीशियन अजीत कुमार के रूप में हुई।

दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज से वाहन के रास्ते और समय की पुष्टि हुई है।

महिला ने बताया कि वह बेहोश भले थी, लेकिन एम्बुलेंस में जो कुछ हो रहा था, सब उसे पता है। बाद में उसने पुलिस और अस्पताल अधिकारियों को बताया कि एम्बुलेंस में सवार तीन-चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।