26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP सांसद ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, आरोप लगाते हुए बोले, सोनिया गांधी का ‘दुश्मनों’ से कनेक्शन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी पर आरोप लगाया गया है कि उनका अरबपति जॉर्ज सोरोस द्वारा फंड किए गए एनजीओ से लिंक है। यह एनजीओ कश्मीर को एक स्वतंत्र देश बनाए जाने का समर्थन करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 9 Dec 2024, 10:50 AM IST

Sonia Gandhi

अमेरिका के खंडन के बाद भाजपा ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर निशाना साधा है। दरअसल भाजपा (BJP) का आरोप है की सोनिया गांधी के जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन (George Soros Foundation) से अच्छे संबंध है। और यह संगठन कश्मीर (Kashmir) को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के विचार का समर्थन करता है। भाजपा का कहना है की सोनिया गांधी का यह संबंध भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी संस्थाओं के प्रभाव को दर्शाता है। भाजपा के आरोपों को अमेरिका की ओर से खारिज किए जाने के बावजूद, पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वह इस मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से 10 सवाल पूछेंगे।

निशिकांत दुबे का आरोप

निशिकांत दुबे ने फिर दावा किया कि मीडिया पोर्टल ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) और हंगेरियन-अमेरिकन व्यवसायी ने भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्ष के साथ हाथ मिला लिया है।

सोनिया गांधी पर बोली भाजपा

भाजपा ने दावा किया कि फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पैसिफिक (एफडीएल-एपी) फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन की ओर से वित्तपोषित एक संगठन से जुड़ी हुई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में इसका जिक्र करके बताया गया है कि सोनिया गांधी और एक ऐसे संगठन के बीच यह संबंध, जिसने कश्मीर को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विचार का समर्थन किया है। भारत के आंतरिक मामलों पर विदेशी संस्थाओं के प्रभाव और ऐसे संबंधों के राजनीतिक प्रभाव को दर्शाता है।

अमेरिका ने खारिज किए आरोप

आरोपों के मुताबिक राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप की है। यह भारतीय संगठनों पर विदेशी फंडिंग के प्रभाव को दिखाती है। लेकिन अमेरिका ने भाजपा के सभी आरोपों को ख़ारिज कर दिया है।

ये भी पढ़े: तेलंगाना के मंत्री ने BJP पर साधा निशाना, J. P. Nadda से बोले "झूठ मत बोलिए"