30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में जमकर हुआ बवाल, पुलिस लाठीचार्ज में BJP नेता की मौत

Bihar BJP Leader died in Lathicharge: नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया जिसमें भाजपा के जहानाबाद जिला महासचिव विजय सिंह की जान चली गई।इस बात की जानकारी BJP से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट करके दी है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 13 Jul 2023, 3:12 PM IST

lathicharge.jpg

Bihar BJP Leader died in Lathicharge: बिहार की राजधानी पटना में वर्तमान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में जमकर बवाल हुआ है। बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पटना पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज में जहनाबाद से ताल्लुक रखने वाले एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है।

जिस नेता की जान गई उनका नाम विजय सिंह बताया जा रहा है वो जहानाबाद के जिला महासचिव थे। इस घटना की जानकारी बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने ट्विट से दी। बता दें कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पटना के डाक बंगला चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच खूब झड़प हुई।


कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, वाटर कैनन छोड़े और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस पर भी ईंट-पत्थर बरसाए गए। लाठीचार्ज के बाद अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। फिर उन्हें हिरासत में लेकर बस में भरकर जगह को खाली कराया गया। लाठीचार्ज के दौरान सांसद जनार्दन सिग्रीवाल के सिर में चोट आई है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई शिक्षक भर्ती नियमावली के विरोध में और सरकार बदलने के समय किये गए 10 लाख रोजगार देने के वादे पर बीजेपी ने पटना में विधानसभा मार्च निकाला। इसमें राज्यभर से हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्त्ता जुटे। BJP के नेता शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव, रोजगार के अलावा अगुवानी पुल हादसा, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी महागठबंधन सरकार को घेर रही है। दूसरी ओर, मॉनसून सत्र के दौरान हंगामे के बाद बीजेपी ने दोनों सदनों से वॉकआउट कर दिया है। भाजपा के नेता भ्रष्टाचार के जुड़े मुद्दे को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव से इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे।