गौरव भाटिया ने अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट का हवाला दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस समेत 9 देशों में लगभग 101 संगठन मिलकर एक 'रेड-ग्रीन इकोसिस्टम' चला रहे हैं। ये संगठन अलग-अलग देशों में प्रदर्शनों के आयोजन, उनके बीच तालमेल बनाने या उन्हें बढ़ावा देने में भूमिका निभा रहे हैं।