हालांकि पार्टी से मतभेदों के चलते उन्होंने वर्ष 2017 में विधायक पद और भाजपा के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया था। तभी से उनके कांग्रेस में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर अब विराम लग गया है। बैठक में गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, सौराष्ट्र ज़ोन के प्रभारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसदों सहित क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जेठा सोलंकी की घर वापसी से कोडीनार क्षेत्र में कांग्रेस को नया बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।