उन्होंने कहा कि यह 'सुविधा की राजनीति' है, यानी जब वे जीतें तो निष्पक्ष जीत, और जब BJP जीते तो चुनाव 'फिक्स'। अगर वाकई वोट चुराए गए होते, तो हमारी सीटें 303 से बढ़कर 350 हो जातीं, लेकिन हम 240 पर पहुंचे। NDA को बहुमत मिला है। कांग्रेस जो दावे कर रही है, वे देश में अराजकता फैलाने की सोची-समझी कोशिश हैं। यह व्यापक रूप से माना जाता है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए सक्षम उम्मीदवार नहीं हैं।