2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Election: AAP और कांग्रेस पर BJP नेता अनुराग ठाकुर का आरोप, बोले ‘दिल्ली का खजाना…’

Delhi Vidhan Sabha Chunav: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) पर आरोप लगाते हुए बोले दोनों पार्टियां दिल्ली के लोगों को "धोखा" दे रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 27 Jan 2025, 9:10 AM IST

Anurag Thakur

Anurag Thakur

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव (Delhi Election) से पहले तीनों दलों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। साथ ही आरोपों का सिलसिला भी जारी है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) पर आरोप लगाते हुए बोले दोनों पार्टियां दिल्ली के लोगों को "धोखा" दे रही है। चुनाव 5 फरवरी को होने हैं और इसके परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है और 699 उम्मीदवार मैदान में हैं।

AAP और कांग्रेस पर बड़ा आरोप

सांसद अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर हमला करते हुए बोले, दिल्ली के लोग "धोखा" महसूस कर रहे हैं और दोनों पार्टियों ने अपने शासन में उन्हें लूटा है। 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद से आप सत्ता में है, इससे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित ने 15 साल तक मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार का नेतृत्व किया था।

दोनों पार्टियों ने दिल्ली को लूटा

दोनों पार्टियों की आलोचना करते हुए अनुराग ठाकुर बोले, कांग्रेस ने आप के साथ "समझौता" कर लिया है, राहुल गांधी कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं। हो सकता है कि कांग्रेस किसी तरह के समझौते पर पहुंच गई हो। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में चुनाव से क्यों भाग रहे हैं? वे यूपी और बिहार जा रहे हैं, लेकिन दिल्ली कांग्रेस के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं।" दोनों पार्टियों ने मिलकर दिल्ली को लूटा है और पहली बार दिल्ली का खजाना डूबा है।

केजरीवाल की दोहरी सुरक्षा पर साधा निशाना

सांसद अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर दोहरी सुरक्षा की मांग पर निशाना साधा और बोले, "जो व्यक्ति कुछ साल पहले XXL शर्ट पहनकर राजनीति में आया था, वह अब दोहरी सुरक्षा की मांग कर रहा है। जो व्यक्ति राजनीति की ABC सिखाने और इसे अच्छे के लिए बदलने आया था, वह अब Z++ श्रेणी की सुरक्षा के साथ घूम रहा है।"

ये भी पढ़े: महाकुंभ पहुंचे अखिलेश यादव, संगम में स्नान के बाद बोले मैंने…

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय