29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP नेता देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Devendra Fadnavis tests positive for Covid-19: सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के बाद अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। ट्वीट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 5 Jun 2022, 2:04 PM IST

BJP leader Devendra Fadnavis tests positive for coronavirus

BJP leader Devendra Fadnavis tests positive for coronavirus

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता और बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी देवेंद्र फडणवीस कोरोना से संक्रमित हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी और अपने संपर्क में आने वाले लोगों को तुरंत टेस्ट कराने और खुद को आइसोलेट करने के लिए कहा। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोलापुर के दौरे के लिए निकले थे, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह आधे रास्ते से वापस आ गए। शनिवार को मुंबई पहुंचर उन्होंने टेस्ट कराया तो उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर लिखा, "मेरा COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं अब होम आइसोलेशन में हूँ। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा और इलाज जारी है। जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि वो तुरंत कोविड टेस्ट कराएं। आप सभी अपना ख्याल रखें!" शिवसेना नेता संजय राउत ने फडणवीस के पोस्ट पर रिप्लाइ कर उनके जल्द ही ठीक होने की कामना की है।

मुंबई में बढ़े कोरोना के मामले
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में शनिवार को कोरोना के 889 नए मामले दर्ज किये गए हैं, जबकि शुक्रवार को यही संख्या 763 थी।

एक नागरिक अधिकारी ने जानकारी दी कि कोरोना के 889 नए मामलों में से, 45 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनमें से 3 को ऑक्सीजन के सपोर्ट पर रखा गया है।

अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि महानगर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,68,897 हो गई है और मरने वालों की संख्या 19,568 तक पहुँच गई है।

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, इस शहर में अचानक सामने आने लगे मरीज

4 फरवरी के बाद से सबसे अधिक मामले
इससे पहले इसी वर्ष 4 फरवरी को कोरोना के 846 मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद कोरोना के मामलों में गिरावट आई थी। अब फिर से पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी संक्रमित
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। एक बार फिर से कोरोना के संक्रमण में देश के कई बड़े नेता आ रहे हैं और कोरोना के मामलों में भी होती वृद्धि चिंता का विषय बन रही है। हालांकि, राहत की बात ये है कि भले ही कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है लेकिन, अस्पताल में भर्ती होने की दर कम है।