30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी नेता ने रखी फलाहार पार्टी, केंद्रीय मंत्री ने कहा – “वो लोग इफ्तार पार्टी कर सकते हैं तो हम नवरात्रि में फलाहार पार्टी क्यों नहीं कर सकते”

नवरात्रि के अवसर पर शनिवार को बीजेपी के एक नेता ने फलाहार पार्टी का आयोजन किया। इसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा - "जब वो लोग इफ्तार पार्टी कर सकते हैं, तो हम नवरात्रि में फलाहार पार्टी क्यों नहीं कर सकते।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Oct 2021, 1:26 PM IST

screenshot_2021-10-10_falahaar_party.png

Navratri Falahar Party and Aarti

नई दिल्ली। नवरात्रि के दौरान देशभर में हर्षोल्लास है। इसी अवसर पर शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी नेता ने एक फलाहार पार्टी का आयोजन किया। इस फलाहार पार्टी में शामिल होने वाले कई नामों में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्र में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और अंत कई बीजेपी नेताओं ने शिरकत की। इसी दौरान गिरिराज सिंह ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा - "नवरात्रि भक्ति और आपसी सौहार्द का त्योहार है जिसे सभी को मिल-जुलकर खुशी से मनाना चाहिए। जब वो लोग इफ्तार पार्टी कर सकते हैं तो हम नवरात्रि में फलाहार पार्टी क्यों नहीं कर सकते। नवरात्रि के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए और सभी को इनमें खुशी से शामिल होना चाहिए।"

यह भी देखे - भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून ज़रूरी - गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री

राकेश कुमार तिवारी ने आयोजित की थी फलाहार पार्टी

इस फलाहार पार्टी का आयोजन बीजेपी नेता और बिहार क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की तरफ से किया गया था। इसके साथ ही नवरात्रि की आरती का भी आयोजन किया गया था।