29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेट विमान-हेलिकॉप्टर खरीद पर भाजपा नेता सुशील मोदी का सवाल, क्या तेजस्वी यादव को देंगे गिफ्ट, CM नीतीश का पलटवार

बिहार सरकार नया जेट विमान और हेलिकॉप्टर खरीदेगा। कैबिनेट ने मंजूरी दी। राज्यसभा सांसद और भाजपा के बड़े नेता सुशील मोदी ने कहाकि, रनवे ही नहीं हैं जेट उतरेंगे कहां। बिहार सरकार के जेट विमान खरीदने को लेकर सुशील मोदी के बयान पर बिहार CM नीतीश कुमार का पलटवार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Dec 2022, 1:44 PM IST

sushil_modi.jpg

जेट विमान-हेलिकॉप्टर खरीद पर भाजपा नेता सुशील मोदी का सवाल, क्या तेजस्वी यादव को देंगे गिफ्ट

बिहार सरकार के नए जेट विमान और हेलिकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है। भाजपा ने अपनी कमर कस ली है, और सीएम नीतीश कुमार और उनके गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। राज्यसभा सांसद और भाजपा के बड़े नेता सुशील मोदी ने बिहार की गठबंधन सरकार को आईना दिखाते हुए कहाकि, 250 करोड़ के जेट विमान का उपयोग बिहार में नहीं होगा क्योंकि कुछ ही रनवे हैं जहां जेट उतर सके। 2024 में उनकी (नीतीश कुमार) PM बनने की इच्छा जो पूरी नहीं होगी, उसके लिए देश में घुमने के लिए ये खर्च हो रहा है। क्या ये तेजस्वी यादव को गिफ्ट करने के लिए खरीदा जा रहा है।

हेलीकॉप्टर, जेट विमान अब खरीदती नहीं पट्टे पर लेतीं हैं - सुशील मोदी

हेलीकॉप्टर और जेट विमान खरीद पर सवाल उठाते हुए सुशील मोदी ने कहाकि, हेलीकॉप्टर और जेट विमान खरीदने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी उचित नहीं है। अब, राज्य सरकारें उन्हें नहीं खरीदती हैं, बल्कि उन्हें पट्टे पर लेती हैं। तेजस्वी यादव को लगता है अगले मुख्यमंत्री बनेंगे इसलिए उनके दबाव में जेट प्लेन और हेलिकॉप्टर लाए गए।

नीतीश कुमार का पलटवार

बिहार सरकार द्वारा जेट विमान खरीदने को लेकर सुशील मोदी के बयान पर बिहार CM नीतीश कुमार का पलटवार कहाकि, ये सब के हित में है। हमें आश्चर्य लगता है कि कौन क्या बोल रहा है। पहले ये लोग बोलते थे कि अपना खरीदना चाहिए।

बिहार सरकार अपने फैसले पर फिर से करे विचार - मोदी

सुशील मोदी ने आगे कहाकि, सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। ऐसा लगता है कि 2024 के आम चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ प्रचार के लिए देशभर में जाने के लिए जेट प्लेन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा।

सुशील मोदी को बिहार के वित्त मंत्री ने दिया जवाब

सुशील मोदी के बयान पर बिहार के वित्त मंत्री ने कहाकि, आप समझ सकते हैं कि उनकी (भाजपा) किस तरह की मानसिकता है। उन्हें लगा कि इसकी जरूरत है लेकिन आज जब यह हो रहा है तो उन्हें लगता है कि यह दबाव में किया गया है। हिम्मत होती तो मान लेते कि पहले कहा करते थे।

यह भी पढ़े - BJP सांसद सुशील मोदी का दावा- बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 100 के पार, बिना पोस्टमार्टम जलाए गए शव