2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP सांसद परवेश वर्मा ने लगाया आरोप- ‘दिल्ली शराब घोटाले में तेलंगाना के सीएम और उनकी बेटी भी शामिल’

दिल्ली की नई एक्साइड पालिसी को लेकर भ्रष्टाचार के मामले में रोज नए दावे किए जा रहे हैं। अब बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने इस मामले में तेलंगाना के सीएम केसीआर और उनकी बेटीकल्वाकुंतला जो निजामाबाद से MLC हैं, पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। नई शराब नीति में किस तरह से घोटाला हुआ उन्होंने इसकी जानकारी भी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 21 Aug 2022, 10:52 PM IST

BJP MP Parvesh Verma Claims Delhi Liquor Scam Has Links To Telangana

BJP MP Parvesh Verma Claims Delhi Liquor Scam Has Links To Telangana

दिल्ली के शराब घोटाले को लेकर सनसनीखेज बातें सामने आ रही हैं। अभी दिल्ली आबकारी नीति को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग जारी है, इस बीच सांसद प्रवेश वर्मा ने इस मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री का नाम भी जोड़ दिया है। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनकी बेटी और निजामाबाद से MLC कल्वाकुंतला कविता पर बिचौलिया होने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मनीष सिसोदिया के साथ उनके अनुयायी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य ओबरॉय होटल में रुके थे और इसी दौरान इस मामले को अंजाम दिया था।

प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि दिल्ली के ओबरॉय होटल में एक्साइज पॉलिसी में भ्रष्टाचार करने की पूरी रूपरेखा तय की गई थी। इसमें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे, राघव चड्ढा भी थे। इसके तार दिल्ली ही नहीं, पंजाब और बाकी राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा TRS नेता हैदराबाद से विशेष विमान से आए और दिल्ली के ओबेरॉय होटल में चर्चा की। उन्होंने इस मामले को लेकर उनके पास सबूत होने का भी दावा किया है।

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि दिल्ली के ओबरॉय होटल में सीएम के चंद्रशेखर राव (KCR) के परिवार और तेलंगाना शराब माफिया से संबंधित एक व्यक्ति ने सुइट रूम बुक किया था। इसके बाद पता चला कि उन्होंने यहां दिल्ली के सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर आबकारी नीति बनाई थी। उन्होंने आगे कहा कि केसीआर के परिवार वालों ने पंजाब में भी यही नीति लागू करवाई। वर्मा ने दावा किया कि तेलंगाना भी यही आबकारी नीति है और इसे पश्चिम बंगाल में भी लागू किया गया है।

भाजपा नेता के तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और एमएलसी कलवाकुंतला कविता के दिल्ली शराब घोटाले में शामिल होने के आरोपों ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। बता दें, दिल्ली शराब घोटाले में CBI ने 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस लिस्ट में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा हैदराबाद के शराब व्यापारी रामचंद्र पिल्लई का नाम भी शामिल है। CBI ने इस माले में मनीष सिसोदिय के आवास सहित 7 राज्यों में 21 जगहों की तलाशी ली। वहीं CBI ने हैदराबाद के कोकापेट में रामचंद्र के घर की भी तलाशी ली थी।

यह भी पढ़ें: अब एक और बड़ी मुसीबत में घिरेंगे मनीष सिसोदिया, सीबीआई ने सौंपे दस्तावेज, एक और केस की तैयारी

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़