2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनीष सिसोदिया पर डबल अटैक, CBI से अलग अब ED दर्ज करेगी मनी लॉन्ड्रिग का केस, सौंपे गए दस्तावेज

Manish Sisodia ED CBI: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सीबीआई की छापेमारी और केस दर्ज किए जाने के बाद अब उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। इस सर्कुलर के बाद मनीष सिसोदिया पर ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिग का केस दर्ज किए जाने की जानकारी मिल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Aug 2022, 12:11 PM IST

photo_6057607207421325306_x.jpg

Now ED Register Money Laundering case on Manish Sisodia CBI Handed Documents

Excise policy Case Manish Sisodia: दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी को लेकर जांच एजेंसियों की रडार पर आए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब एक नई मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अब उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करेगी। इससे पहले मनीष सिसोदिया पर सीबीआई ने केस दर्ज करते हुए उन्हें आरोपी नंबर एक बनाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनीष सिसोदिया पर मनी लॉन्ड्रिग का केस दर्ज करने को लेकर ईडी को दस्तावेज सौंपे जा चुके हैं। सीबीआई ने अभी तक अपनी छानबीन में जो कुछ हासिल किया है, उसे ईडी को सौंप दिया है। जिसके बाद ईडी टीम उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है। मालूम हो कि 19 अगस्त को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के 21 ठिकाने पर छापेमारी की थी।


सीबीआई की छापेमारी के बाद आप नेता मनीष सिसोदिया के साथ-साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के प्रवक्ताओं ने इस बात आशंका जताई थी कि जल्द ही ईडी भी मनीष सिसोदिया पर केस दर्ज करेगी। शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस में मनीष ने यहां तक कहा था कि उन्हें एक-दो दिन में गिरफ्तार किया जा सकता है।


इधर रविवार को एक्साइज पॉलिसी केस में मामला दर्ज करने के बाद अब केंद्रीय एजेंसी ने मनीष सिसोदिया और उनके 13 करीबियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर के जारी होने का मतलब है कि अब मनीष सिसोदिया सहित सभी 14 आरोपी देश नहीं छोड़ सकेंगे। सर्कुलर जारी होने के बाद मनीष सिसोदिया से ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ेंः लुकआउट सर्कुलर पर सिसोदिया बोले- ' मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है?'


मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?

यह भी पढ़ेंः 'केंद्र CBI ED के खेल में व्यस्त है', मोदी सरकार पर भड़के अरविन्द केजरीवाल