18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी ने घोषित किए तीन राज्यों के नए प्रभारी, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Nitin Nabin: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। सतीश पूनिया को पंजाब, विनोद तावड़े को यूपी और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pratiksha Gupta

Aug 18, 2026

Vinod Tawde UP BJP, Tarun Chugh Gujarat

नितिन नवीन ने किया बड़ा संगठनात्मक बदलाव, तीन राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त (फोटो सोर्स- IANS)

BJP State Incharges: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के लिए नए राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये सभी बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

यूपी में विनोद तावड़े संभालेंगे चुनावी कमान

आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को सौंपी है। तावड़े के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अहम टास्क दिया गया है। वहीं, उनका साथ देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जगदीश ईश्वरभाई पटेल को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है।

राजस्थान के सतीश पूनिया पर पंजाब में भरोसा

राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया का कद संगठन में और बढ़ा है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पंजाब प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। पंजाब की चुनौतीपूर्ण राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए पूनिया की रणनीतिक क्षमता पर बड़ा दांव खेला गया है। फिलहाल पंजाब में किसी सह-प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है।

गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुघ के पास

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में संगठन की देखरेख का जिम्मा तरुण चुघ को दिया गया है। तरुण चुघ पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद हैं। वह केंद्रीय संगठन के कामकाज के साथ-साथ गुजरात में पार्टी की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

नितिन नवीन की नई टीम में अनुभवी और नए चेहरें

इन प्रभारियों की घोषणा से ठीक एक दिन पहले 17 अगस्त को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई केंद्रीय टीम का विस्तार किया था। इस टीम में वसुंधरा राजे, राम माधव और स्मृति ईरानी जैसे बड़े दिग्गजों को अहम भूमिकाएं दी गई हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और बी.एल. संतोष को फिर से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी की इस नई टीम को अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग