3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेपी नड्डा का आरोप- TRS के लोगों ने रोकने का किया प्रयास, बोले- जनता कूड़ेदान में कर देती है दफन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना के करीमनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि TRS (तेलंगाना राष्ट्र समिति) को लोगों ने मेरी यात्रा को रोकने का प्रयास किया, जिसको लेकर TRS प्रमुख और मुख्यमंत्री के॰ चंद्रशेखर राव पर जेपी नड्डा ने जमकर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 15 Dec 2022, 8:32 PM IST

bjp-president-jp-nadda-s-allegation-telangana-rashtra-samithi-people-tried-to-stop.jpg

BJP President JP Nadda's allegation Telangana Rashtra Samithi people tried to stop

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने दक्षिणी राज्यों से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, जिसके तहत आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 दिन के कर्नाटक और तेलंगाना दौरे पर हैं। तेलंगाना के करीमनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा कि संजय बंड़ी को सांसद चुनने पर आपको सही सांसद मिला की नहीं मिला? इसके बाद उन्होंने कहा कि यह प्रजा संग्राम यात्रा संजय बंड़ी ने नेतृत्व में निकली है, जिसे 114 दिनों में 5 चरणों में 56 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 1458 किलोमीटर पैदल चलकर तय किया है।

इसके साथ ही जेपी नड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि "अभी जब मैं आ रहा था तब TRS के लोगों ने मेरी यात्रा को रोकने का प्रयास किया। केसीआर को मैं बता देना चाहता हूं कि ये प्रजातंत्र है, यहां जनता दमन को प्रजातंत्र के अंंदर इतिहास के कूड़ेदान में दफन कर देती है।"

यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने पुराने दिनों को किया याद, कहा- एक समय वो था...

केसीआर ने तेलंगाना को बनाया गरीब और कर्जदार राज्य: जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा कि "आज जब मैं यहां आया हूं तो एक तरफ में भारत सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही है, जो युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और दलितों ताकत दे रही है। वहीं केसीआर की सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए प्रजातंत्र का गला घोटने का काम कर रही है।" उन्होंने कहा कि "केसीआर हमेशा कहते हैं कि तेलंगाना सबसे अमीर राज्य है, लेकिन मैं उन्हें सही करना चाहता हूं। याद रखें कि आपने इसे एक गरीब और कर्जदार राज्य बना दिया है।"

कभी किसी ने सोचा जनजातीय महिला बनेंगी राष्ट्रपति
इसके साथ ही जेपी नड्डा ने कहा कि हम लोगों ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। इसके बाद उन्होंने कहा कि कभी किसी ने सोचा था कि कोई जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनेगी। कभी किसी ने सोचा था कि 12-12 मंत्री हमारे दलित होंगे, 8 आदिवासी वर्ग से होंगे व 20 से ज्यादा पिछड़े वर्ग से होंगे। ये सब को साथ में एक माला में पिरोने का काम किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

ओवैसी से संबंध रखते हैं केसीआर
जेपी नड्डा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री केसीआर KCR नहीं चाहते कि 'लिबरेशन डे' मनाया जाए, क्योंकि ओवैसी के साथ संबंध बना कर रखते हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना का इतिहास, हम जानते हैं रजाकार की क्रूरता, हम जानते हैं किस तरह से उन्होंने समाज को बांटने का प्रयास किया। इसके साथ ही नड्डा ने कहा क्या वजह है कि उनकी बेटी को जांच एजेंसियों ने तलब किया है? केसीआर भले ही इस बात से नाराज़ हो रहे हों, लेकिन यह उनके गले तक गहरे भ्रष्ट आचरण के कारण है।

यह भी पढ़ें: सीएम केसीआर की बेटी कविता के घर पहुंची सीबीआई की टीम, दिल्ली शराब घोटाला मामले में कर रही पूछताछ