9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Election Funding: चंदे के पैसे से भाजपा ने क्या किया? ECI ने जारी किया डाटा, कांग्रेस का भी पूरा ब्योरा सामने आया

BJP Election Funds: चुनाव आयोग को दिए गए खर्च के ब्योरे के अनुसार, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान BJP के केंद्रीय मुख्यालय को करीब 1,473 करोड़ रुपये मिले, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 207 करोड़ रुपये मिले।
2 min read
Google source verification
ECI News

भारतीय चुनाव आयोग। (फोटो-IANS)

BJP Congress Party Funds: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टियों को होने वाली कमाई की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा चुनाव आयोंग को दिए गए खर्च ब्योरे के मुताबिक, उसको केंद्रीय मुख्यालय में करीब 1,473 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। यह रकम कांग्रेस की केंद्रीय और पांच राज्यों की इकाइयों को मिली करीब 207 करोड़ रुपये की कुल राशि से सात गुना से भी ज्यादा है।

BJP के पास चुनाव के दौरान बढ़ी रकम

BJP के चुनावी खर्च के ब्योरे के मुताबिक, 15 मार्च से 6 मई के बीच पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय को 1,472.8 करोड़ रुपये मिले। इसी अवधि में पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय का अंतिम बैलेंस बढ़कर 7,627.2 करोड़ रुपये हो गया, जो चुनाव शुरू होने के समय 6,722.6 करोड़ रुपये था। यानी चुनाव अवधि में पार्टी के पास करीब 904.6 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। साथ ही इसमें केरल और पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए BJP के खर्च की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई हैं।

कांग्रेस की आर्थिक स्थिति में आई कमी

वही, कांग्रेस की आर्थिक स्थिति में कमी देखने को मिली। कांग्रेस ने ECI को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की राज्य इकाइयों को मिलाकर खर्च की एक संयुक्त रिपोर्ट सौंपी। इसमें कुल कमाई 207.17 करोड़ रुपये बताई हैं। वहीं, इस दौरान पार्टी का कुल खर्च 248.55 करोड़ रुपये रहा। यानी चुनाव के दौरान मिले चंदा से ज्यादा खर्च हो गया। चुनाव की शुरुआत में कांग्रेस के पास करीब 169.06 करोड़ रुपये थे, जो बाद में घटकर करीब 103.2 करोड़ रुपये रह गए।

BJP ने प्रचार पर खर्च किए करोड़ों रुपये

इस जानकारी के मुताबिक, BJP ने असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में करीब 159.7 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें लगभग 130.4 करोड़ रुपये सामान्य पार्टी प्रचार पर खर्च हुए, जबकि बाकी रकम उम्मीदवारों और उनसे जुड़े खर्चों पर लगाई गई। असम में BJP ने सबसे ज्यादा 96.27 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें 76.73 करोड़ रुपये प्रचार पर और 19.54 करोड़ रुपये उम्मीदवारों पर खर्च हुए। तमिलनाडु में पार्टी ने 51.56 करोड़ और पुडुचेरी में 11.90 करोड़ रुपये खर्च किए।

कांग्रेस ने कहां खर्च किए पैसे?

कांग्रेस ने पांचों राज्यों में सामान्य पार्टी प्रचार पर 143 करोड़ रुपये और उम्मीदवारों पर 105.55 करोड़ रुपये खर्च किए। केरल में पार्टी का प्रचार खर्च सबसे ज्यादा 59.28 करोड़ रुपये रहा, जबकि असम में यह 22.62 करोड़ रुपये था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग