9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tamil Nadu Politics: विजय के गठबंधन को मिला नया नाम, ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ का हुआ ऐलान

TVK New Alliance: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी जोसेफ विजय ने कांग्रेस, VCK, MDMK और IUML के साथ अपने गठबंधन का नया नाम ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ रखा है।
2 min read
Google source verification
Tamil Nadu politics News

कांग्रेस समेत कई दलों के नेता इसमें शामिल हुए (फोटो- X Post/@ActorVijayTeam )

Secular Social Justice Victory Alliance: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने अपने राजनीतिक गठबंधन को नया नाम दिया है। बुधवार को चेन्नई में TVK मुख्यालय पर हुई सहयोगी दलों की बैठक के बाद गठबंधन का नाम 'सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस' (Secular Social Justice Victory Alliance) घोषित किया गया। यह गठबंधन कांग्रेस, VCK, MDMK और IUML समेत कई दलों के साथ बनाया गया है।

TVK मुख्यालय में हुई दूसरी बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को चेन्नई स्थित पनैयूर में पार्टी हेडक्वार्टर में शाम 4 बजे गठबंधन की दूसरी बड़ी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गठबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें सबसे अहम मुद्दा गठबंधन के लिए आधिकारिक नाम तय करना था। बैठक के बाद नए नाम का ऐलान किया गया।

कांग्रेस समेत कई दलों के नेता हुए शामिल

बैठक में कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कझगम (MDMK) के नेता शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी. मणिक्कम टैगोर, राज्यसभा सदस्य प्रवीण चक्रवर्ती और विधानसभा फ्लोर लीडर थरहाई काथबर्ट बैठक में मौजूद रहे।

CPI और CPM ने बैठक से बनाई दूरी

इस बैंठक में वामपंथी दल CPI और CPM ने हिस्सा नहीं लिया। यह दूसरी बार है जब इन दोनों दलों ने औपचारिक गठबंधन वार्ता से दूरी बनाई है। CPM के प्रदेश सचिव पी. शन्मुगम ने कहा था कि वामपंथी दलों का समर्थन सिर्फ मुद्दों के आधार पर रहेगा और उनका मुख्य उद्देश्य विधानसभा में स्थिरता बनाए रखना है।

विजय और राहुल गांधी को लेकर विवाद

गठबंधन के बीच राष्ट्रीय नेतृत्व के मुद्दे पर TVK और कांग्रेस के बीच मतभेद भी सामने आए हैं। TVK के कुछ विधायकों और मंत्रियों ने विजय को 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार बताया था। इस पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई और कहा कि राष्ट्रीय विपक्षी गठबंधन में राहुल गांधी ही प्रमुख नेता हैं। हालांकि, TVK नेतृत्व ने विवाद को कम करने की कोशिश करते हुए कहा कि विजय फॉर पीएम वाले बयान कुछ नेताओं की व्यक्तिगत राय हैं।