दिल्ली की पूर्व CM आतिशी ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (BJP) यह भ्रम फैला रही है कि उन्होंने रिपोर्ट पेश करने का फैसला कर लिया है, जो पूरी तरह से गलत है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि CAG रिपोर्ट में जो कुछ भी है, उसे दिल्ली की जनता के सामने पेश किया जाना चाहिए।" AAP के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने पार्टी की ओर से आतिशी को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किये जाने की घोषणा की। इस बीच, दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में आई BJP तीन दिवसीय सत्र के दौरान 25 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश करेगी।