30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काबुल: गुरुद्वारा रोड पर हुआ भीषण बम धमाका, कई लोग हुए घायल

आज फिर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक भीषण धमाका हुआ है। ये धमाका गुरुद्वारा रोड़ पर हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। माना जा रहा है कि इस धमाके में सिख समुदाय को निशाना बनाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 25 Nov 2021, 10:08 PM IST

bomb blast in gurdwara road kabul afganistan, many people injured

bomb blast in gurdwara road kabul afganistan, many people injured

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद से अशांति का माहौल बना हुआ है। आए दिन देश से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आती हैं। इसी क्रम में आज फिर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक भीषण धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक ये धमाका काबुल की गुरुद्वारा रोड़ पर हुआ, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई लोगों के घायल होने की खबर
बताया गया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्तिथ गुरुद्वारा रोड करता परवां पर एक भीषण बम धमाका हुआ है। फिलहाल इस धमाके में हुए नुकसान का अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है। इस हादसे के बाद स्थानीय अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस संबंध में शुरूआती जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस रोड़ पर काफी चहल-पहल रहती है, ऐसे में हमलावरों ने भीड़ को निशाना बनाया है। गनीमत यह है कि अभी तक इस धमाके में किसी के भी मारे जाने की खबर नहीं मिली है।

बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से यहां हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इससे पहले भी अफगानिस्तान की मस्जिदों में कई धमाके हो चुके हैं। खास बात यह है कि ये धमाके उस दौरान हुए जब लोग मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई।

यह भी पढ़ें: शीतकालीन सत्र से पहले आज हुई कांग्रेस की अहम बैठक, सत्र के लिए किया होमवर्क

गौरतलब है कि कल ही तालिबान ने अफगानिस्तान में अपने वर्तमान शासन के कुल 100 दिन पूरे किए हैं। वहीं इसके एक दिन बाद ही काबुल में फिर एक धमाका हुआ है। लोगों का मानना है कि गुरुद्वारा रोड पर हुई इस भयावह घटना का मकसद सिख समुदाय को निशाना बनाना है। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग