29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: अपनी ही शादी में कबाड़ी वाली बन गयी दुल्हन, फिर की ऐसी हरकत

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी से जुड़ी कोई न कोई वीडियो वायरल होती है। अब एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक दुल्हन कबाड़ीवाला बन गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 23 Jul 2022, 11:02 PM IST

bride.jpg

demo pic

किसी भी दुलहन के लिए शादी का दिन काफी खास होता है। इसके लिए वो काफी तैयारियां करती है सजती है, सवरती है। शादीं इन दोस्त, रिश्तेदार सभी इस दौरान खूब मस्ती मजाक भी करते हैं। आज के समय में दुल्हन भी इसमें शामिल होने लगी हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो ऐसी नजर आ ही जाती है जो लोगों को खूब हँसाती है। कुछ वीडियो दुल्हन के डांस की वजह से तो कुछ रस्मों के कारण चर्चा में रहती है। एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दुल्हन ने अपनी ही शादी में ऐसी हरकत की सभी हैरान रह गए।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हन अपनी शादी के दिन कबाड़ी वाली बन जाती है। है न ये काफी हैरान कर देने वाला? पर ये सच है।

दरअसल, दिल्ली के रोहिणी में रहने वाले रवि कुमार नाम के एक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में आपको एक दुल्हन नजर आएगी जो अपनी सहेलियों और अन्य महिलाओं से घिरी हुई है। ये दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही है लेकिन उसका अंदाज सबको और भी ज्यादा भा गया।

यह भी पढ़े-108 ब्राइड ने रैंप वॉक करके बनाया रिकॉर्ड

वीडियो में अचानक ये दुलहान सलवार-कमीज बेचने लगती है। दुल्हन कहती है, सलवार लो, कुर्ता लो, पजामी लो, 100 रुपये, 10 रुपये.. ये सुन उसकी सहेलियाँ हंस पड़ती है। तब कैमरापर्सन कहता है कबाड़ वाले की ऐक्टिंग करो। ये सुनते ही दुल्हन तुरंत कबाड़ वाले की आवाज निकालने लगती है। दुल्हन कहती है, कबाड़ी वाले .. ये सुन सब काफी तेज हंसने लगते हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग