
सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ ने शुक्रवार को तीन किलो पाकिस्तानी हिरोईन जब्त की है। पाकिस्तान ने इसे ड्रोन के माध्यम से पंजाब के तरनतारन जिले के सीमावर्ती गांव में गिराया था। इस बारे में बीएसएफ ने जानकारी देते हुए बताया है कि तरनतारन जिले से सटे सीमावर्ती इलाके में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से आए एक ड्रोन की सक्रियता देखी। इसके साथ ही उसे रोकने के उपाय किए गए।
इस दौरान ड्रोन ने एक पैकेट गिराया और वह चला गया। इसके बाद बीएसएफ ने पास के गांव मस्तगढ़ में सर्च आपरेशन चलाया तो तीन किलो मादक पदार्थ हिरोईन बरामद हुई। यह तीन पीले पैकेट में रखकर एक लाल पैकेट में बंद किया गया था। इस पैकेट पर साफ साफ पाकिस्तान दर्ज है। इसके साथ ही इस पर किसी मेहर इरफान का नाम भी दर्ज है। बीएसएफ ने हिरोईन जब्त करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Published on:
27 Oct 2023, 3:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.