
BSF troopers again repulse Pakistan drone spotted in Amritsar
पाकिस्तान अपनी नापाक़ हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा जिसके चलते गत रात पाकिस्तान ने फिर से भारतीय सीमा में ड्रोन भेजा है, लेकिन BSF के जो वालों ने मुस्तैदी दिखाते हुए फ़ायर करके और रोशनी करने वाले बम दागकर ड्रोन को वापस जाने पर मजबूर कर दिया। पंजाब के अमृतसर के रामदास के पास बुधवार रात को सीमा चौकी दरिया मंदसौर के इलाके में रात 11.30 बजे पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन आया। उस पर सीमा सुरक्षा बल के बहादुर जवानों ने 10 राउंड फायर किए और रोशनी वाले बम दागे। इसके कारण ड्रोन वापस पाकिस्तान लौट गया।
BSF ने घटना के बाद सुबह से बॉर्डर एरिया पर सर्च ऑपरेशन चला रखा है। BSF के जवानों और पंजाब पुलिस ने इलाके को घेर रखा है। गन्ने की खड़ी फसल के चलते जवानों को सर्च करने में दिक्कत का सामना भी करना पड़ रहा है। अभी तक BSF को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बता दें, पाकिस्तानी बीओपी पुरानी शाहपुर 22 सौ मीटर दूरी पर है। यह इलाका 73 बटालियन का रामदास पुलिस स्टेशन के अंदर अजनाला में है।
घटना स्थल के आस-पास रह रहे ग्रामीणों को सावधान करा जा रहा है। उन्हें निर्देश दिए जा रहा हैं कि कोई भी संदेहास्पद गतिविधि देखने पर या सुनने पर सीमा सुरक्षा बल व पुलिस को तुरंत सूचित करें। बताया जा रहा है कि इससे पहले मंगलवार की रात को भी पाकिस्तान ड्रोन सीमा के पास देखा गया था, जिसे वापस भेज दिया गया। ये घटनाएं देर रात को ही हो रही है इसलिए पुलिस और बीएसएफ की ओर से सारे क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के अटारी बॉर्डर के पास दिखा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद पाकिस्तान की तरफ लौटा
Published on:
15 Sep 2022, 12:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.