लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को संसद में बोडो, डोगरी, मैथिली, मणिपुरी, उर्दू और संस्कृत सहित छह नई भाषाओं में अनुवाद सेवाओं के विस्तार की घोषणा की। सदन को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि पहले, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित 10 भाषाओं में अनुवाद सेवाएं उपलब्ध थीं।