कांग्रेस को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा, "जब एक आदिवासी बेटी और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी रामलला के दर्शन करके आई, तो उसके दूसरे दिन कांग्रेस के एक बड़े नेता ने घोषणा की कि अब हम गंगा जल से धोकर राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे। ये देश का, आदिवासी समाज का और माताओं-बहनों का अपमान है। मैं चाहता हूं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान करने वाली कांग्रेस की सभी सीटों पर जमानत जब्त होनी चाहिए। क्योंकि इन्होंने इतना बड़ा पाप किया है। यहां बरगढ़ में किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के 400 करोड़ रुपये पहुंचे हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि BJD सरकार आपको धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। यहां 2,200 रुपये के आसपास धान का समर्थन मूल्य है, लेकिन किसान को 1,600 रुपये के आसपास ही मिलते हैं। बाकी पैसा BJD के बिचौलियों की जेब में चला जाता है।"