3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIR Against CM Atishi: दिल्ली चुनाव से पहले सीएम आतिशी के खिलाफ केस दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का लगा आरोप

FIR Against CM Atishi: अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि राहुल गांधी ने उन्हें बहुत गालियां दीं। साथ ही कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में BJP की धांधली साफ़ नज़र आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 16 Jan 2025, 3:51 PM IST

Delhi CM Atishi

Delhi CM Atishi

FIR Against CM Atishi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता (Code Of Conduct) के उल्लंघन के आरोप में रिटर्निंग ऑफिसर ने FIR दर्ज की है। सीएम आतिशी पर निजी उद्देश्यों के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। वहीं दिल्ली चुनाव से पहले एक बयान में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच लंबे समय से चले आ रहे गठबंधन 'जुगलबंदी' को उजागर कर देंगे।

क्या है मामला

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि 7 जनवरी को दिल्ली चुनाव की घोषणा के बाद PWD का एक सरकारी वाहन कथित तौर पर आप के चुनाव कार्यालय में चुनाव प्रचार सामग्री पहुंचा रहा था। कालकाजी निवासी केएस दुग्गल ने गोविंदपुरी एसएचओ के समक्ष इस मामले में अलग से शिकायत दर्ज कराई। रिटर्निंग ऑफिसर ने पुलिस को दक्षिण-पूर्व डिवीजन के कार्यकारी अभियंता संजय कुमार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कालकाजी से विधायक आतिशी को इस हाई-प्रोफाइल सीट से फिर से टिकट दिया गया है। भाजपा ने वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से मैदान में उतारा है।

राहुल की बात का जवाब BJP दे रही- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बारे में सिर्फ एक लाइन कही और जवाब BJP से आ रहा है। देखिए भाजपा कितनी परेशानी का सामना कर रही है। शायद यह दिल्ली चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच वर्षों से पर्दे के पीछे चल रही 'जुगलबंदी' को उजागर कर दे।" अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता की लड़ाई अपनी पार्टी को बचाने की है, जबकि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री की लड़ाई "देश को बचाने" की है।

'राहुल गांधी ने मुझे खूब गालियां दी'


अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि राहुल गांधी ने उन्हें बहुत गाली दी। केजरीवाल ने पोस्ट में कहा, "आज राहुल गांधी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे खूब गालियां दीं। लेकिन मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस को बचाने की है, मेरी लड़ाई देश को बचाने की है।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा, "देश की चिंता बाद में करें, अभी अपनी नई दिल्ली सीट बचा लें।"

ये भी पढ़ें: Crowdfunding Campaign: 455 दानदाता, ₹19 लाख, जानें 24 घंटे में कैसे काम कर गया CM आतिशी का क्राउडफंडिंग अभियान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 शेड्यूल

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। नॉमिनेशन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 18 जनवरी है। इसके अलावा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है।