31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Odisha Train Tragedy: CBI के हत्थे चढ़ा फरार JE आमिर खान, घर से मिले घटना संबंधित अहम दस्तावेज

Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे की जांच सीबीआई कर रही है। इसी मामले में सिग्नल जेई को सीबीआई ने अपने हिरासत में लिया और उनके घर से कई महत्वपूर्ण कागजातों को हासिल किए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 20 Jun 2023, 3:20 PM IST

 CBI के हत्थे चढ़ा फरार JE आमिर खान, घर से मिले घटना संबंधित अहम दस्तावेज

CBI के हत्थे चढ़ा फरार JE आमिर खान, घर से मिले घटना संबंधित अहम दस्तावेज

Odisha Train Tragedy: ओडिशा ट्रिपल ट्रेन एक्सीडेंट की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI कर रही है। बालासोर में हुए दर्दनाक रेल हादसे की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने मंगलवार को सिग्नल जूनियर इंजीनियर आमिर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में जुटी केंद्रीय टीम एक दिन पहले ही उनके घर को सील कर दिया था। आज आमिर खान की मौजूदगी में उनके किराये के घर को खोला गया और घर की अच्छे से तलाशी की, जिसमें घटना से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात मिले, अब इन कागजातों की जांच सीबीआई टीम द्वारा की जा रही है।

कौन है JE आमिर खान ?

जूनियर इंजीनियर आमिर खान भारतीय रेलवे का एक कर्मचारी है। जो सिग्नल जूनियर इंजीनियर सोरो सेक्शन के रूप में काम कर रहा था। पहले बताया जा रहा था की आमिर फरार चल रहा है, लेकिन इस बात की खंडन खुद सीबीआई द्वारा की गई। सीबीआई ने पहले भी जूनियर इंजीनियर आमिर खान से पूछताछ की थी।

जांच में जुटी सीबीआई की टीम 16 जून को पूछताछ के बाद बालासोर से चली गई थी और 19 जून को वापस लौटी। जिसके बाद आमिर खान के घर को सील कर दिया था और आज इस घर को खंगाला गया, जिसमें कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं।

Indian Railway में सिग्नल जूनियर इंजीनियर क्या भूमिका निभाते हैं

सिग्नल जूनियर इंजीनियर को पॉइंट मशीन, इंटरलॉकिंग सिस्टम और सिग्नल आदि सहित सिग्नलिंग उपकरण को स्थापित करने, बनाए रखने और मरम्मत करने की जिम्मेदारी भारतीय रेलवे द्वारा दी गई है। सरल भाषा में कहे तो सिग्नल जूनियर इंजीनियर ट्रेन संचालन को सुचारू रूप से और सुरक्षित रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आमिर खान भी इंडियन रेलवे में इसी पद पर कार्यरत हैं।

हादसे की सच्‍चाई सामने लाने में जुटी सीबीआई

दो जून की शाम में हुए दर्दनाक रेल हादसे घटना की जांच अपने हाथ में लेने के बाद से सीबीआई इसके पीछे के कारणों की जांच कर रही है। अब तक जांच टीम स्टेशन मास्टर समेत 12 अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार सघन पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुकी है।

दुर्घटना किसी आदमी के साजिश के कारण हुई थी या मशीन के गड़बड़ी के कारण हुई थी, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी अधिकारियों की भी मदद ली जा रही है। स्टेशन के पैनल बोर्ड, रिले रूम और सिग्नल रूम को बंद कर दिया गया है और कुछ जरुरी डिवाइस भी जब्त किए गए हैं।