राहुल गांधी ने कसम खाई कि अगर कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतती है तो वह देश भर में जाति जनगणना कराएंगे और आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेशित 50 प्रतिशत की सीमा को हटा देंगे। राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जब ओबीसी, दलितों, आदिवासियों को अधिकार देने का समय आता है, तो मोदीजी कहते हैं कि कोई जाति नहीं है। वहीं जब वोट पाने का समय आता है, तो वे कहते हैं कि वह ओबीसी हैं।