10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chandigarh Mayor Resigns : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से  पहले चंडीगढ़ मेयर का इस्तीफा, AAP के 3 पार्षद भाजपा में शामिल

Chandigarh Mayor Resigns : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने दिया इस्तीफा दे दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने पाला बदल लिया है। इससे भाजपा समर्थक पार्षदों की संख्या जादुई आंकड़ा 19 तक पहुंच गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
 Chandigarh Mayor Resigns Before Supreme Court Hearing 3 Consular Revolt Against AAP

Chandigarh Mayor Resigns : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित छेड़छाड़ मामले में उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के पहले मेयर ने रविवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव भाजपा नेता मनोज सोनकर ने आप और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार को हरा दिया था। भाजपा को 16 और गठबंधन को 12 वोट मिले थे। 8 वोट अवैध घोषित कर दिए गए थे। इसका विरोध करते हुए गठबंधन ने इस चुनाव परिणाम को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी।

मेयर चुनाव परिणाम को लेकर न्यायालय ने गंभीर टिप्पणी की थी। सुनवाई में कोर्ट ने पीठासीन अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई थी। CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि पीठासीन अधिकारी ने जो किया वो लोकतंत्र की हत्या जैसा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो कैमरे में देख रहा है और बैलेट पेपर को खराब कर रहे हैं। इस अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सोमवार को इस पर फिर सुनवाई होने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव को लेकर भाजपा दिनदहाड़े बेईमानी का आरोप लगाया था।


चंडीगढ़ नगर निगम की सियासत बदल गई है। आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने पाला बदल लिया है। इसके कारण भाजपा के पास अब 19 पार्षद हो गए हैं। यही मेयर पद के लिए जादुई आंकड़ा है। चंडीगढ़ में भाजपा के 14 और शिरोमणि अकाली दल के पास एक पार्षद हैं। वहीं चंडीगढ़ सांसद को चुनाव में वोट डालने का अधिकार है। अब आप के 3 पार्षदों के पाला बदल लिया तो यह संख्या कुल 19 हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग