उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि हम खरीद-फरोख्त को लेकर चिंतित हैं। चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद पूनम देवी, नेहा मुसावत और वार्ड गुरचरणजीत सिंह काला ने दिल्ली पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही नगर निगम में जीत का समीकरण भाजपा के पक्ष में हो गया है। चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर के लिए 19 वोट की जरूरत होती है। आप के तीन पार्षदों के भाजपा में आने के बाद समीकरण पूरा भाजपा के पक्ष में है।