16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘AAP बीजेपी की B टीम बनकर काम कर रही’, पंजाब विधानसभा से निलंबित होने पर बोले सुखजिंदर सिंह रंधावा

आज पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान खूब हंगामा देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और उसे बीजेपी की बी टीम करार दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Sep 28, 2022

Chandigarh Sukhjinder Singh Randhava on His Suspension From Punjab Assembly

Chandigarh Sukhjinder Singh Randhava on His Suspension From Punjab Assembly

आज पंजाब विधानसभा सत्र का पहला दिन काफी हंगामा भरा रहा। सीएम मान ने विधानसभा में विश्वास मत पेश कर दिया जिसपर 3 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसको लेकर विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद स्पीकर ने कुछ को बाहर का रास्ता दिखाया तो कुछ खुद ही वॉकआउट कर गए। सदन से बाहर आने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्र और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मान सरकार पर निशाना साधा और AAP को बीजेपी की बी टीम करारा दिया।

दरअसल, आज विधानसभा सत्र में हंगामे के बाद विधानसभा स्पीकर ने हंगामा कर रहे कांग्रेस के विधायकों को सदन से निकाल दिया। इसके बाद कांग्रेस ने आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "यदि उन्होंने पराली न जलाने की बात की है। किसने कहा है कि पराली पर कोई कदम न उठाओ या मुआवजा न दो। उन्होंने पहले ही बोल दिया कि 1500 केंद्र सरकार देगी, 500 दिल्ली देगी। उन्होंने पहले ही कोई एग्रीमेंट किया होगा। ऐसी बातें अपने घर बैठकर करिए। ये बातें ..ये लोग जुमलेबाजी की बातें करते हैं।"

रंधावा ने कहा, "इन्होंने कहा था कि पाई पाई का हिसाब रखेंगे और आज ये बहुमत टेस्ट के लिए सेशन बुलाया है तो ये जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। पहले तो सोच रहे थे कि शायद बीजेपी वास्तव में विधायक तोड़ रही है जैसे ये कांग्रेस के विधायकों को उठा लेती है। लेकिन 100 करोड़ कोई बात कहना अब लगता है कि ये बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही है।"

बता दें कि विधानसभा सत्र में हंगामे के बाद विधानसभा स्पीकर ने हंगामा कर रहे कांग्रेस के विधायकों को सदन से निकाल दिया।