
Lander Vikram sent Chandrayaan-2 orbiter picture
Lander Vikram sent Chandrayaan-2 orbiter picture: भारतीय मून मिशन यानी चंद्रयान -3 बुधवार को चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलता पूर्वक लैंड हो गया है। इसी के साथ भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के साउथ पोल पर अपना स्पेसक्राप्ट उतारा हो। इसरो के मुताबिक लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर निकल गया है और काम करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को लैंडर विक्रम ने इसरो को नई तस्वीरें भेजी है, जो चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर की है।
चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर साफ नजर आ रहा
इसरो द्वारा जारी की गई नई तस्वीर में चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर साफ देखने को मिल रहा। इसके पहले इसरो ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा था, “चंद्रयान-3 रोवर: भारत में निर्मित जिसे चंद्रमा के लिए बनाया गया! सीएच-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा भारत ने की चांद पर सैर! जल्द ही अधिक जानकारी।”
14 दिनों तक करेगा अध्ययन
बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से बीते महीने 14 जुलाई को लॉन्च किया था। अब विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर 14 दिनों तक काम करेंगे, जो चंद्रमा के 1 दिन के बराबर है।
यह भी पढ़ें: Aditya-L1 Launched :भारत का सौर मिशन शुरू, दो सितंबर को लांच होगा आदित्य- L1
Updated on:
25 Aug 2023, 11:04 AM IST
Published on:
25 Aug 2023, 9:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.