30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chandrayaan-3 जुलाई में लॉन्च के लिए तैयार, ISRO प्रमुख ने बताया शेड्यूल

Chandrayaan-3 Launch: अंतरिक्ष में भारत एक और ऊंची उड़ान लगाने को तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग प्रोग्राम की घोषणा कर दी है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 28 Jun 2023, 8:08 PM IST

Chandrayaan 3 जुलाई में लॉन्च के लिए तैयार, ISRO प्रमुख ने बताया शेड्यूल

Chandrayaan 3 जुलाई में लॉन्च के लिए तैयार, ISRO प्रमुख ने बताया शेड्यूल

Chandrayaan-3 Launch: भारत का बहुतप्रतिक्षित चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। बुधवार को चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग प्रोग्राम की घोषणा हो गई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 12-25 जुलाई के बीच होगी। सारी टेस्टिंग हो चुकी है। लॉन्चिंग डेट की घोषणा जल्द की जाएगी। यह भारत की चंद्र पर जाने की तीसरी कोशिश होगी। इससे पहले की दो कोशिशों में से एक में भारत को सफलता तो एक में असफलता हाथ लगी थी। ISRO चीफ ने बताया कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी। यदि इसरो का यह मिशन सफल रहता है तो भारत चंद्रमा पर अपना स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।


चंद्रयान-2 की असफलता से सीख ले कर आगे बढ़े हमः इसरो चीफ

बुधवार को चंद्रयान-3 मिशन की जानकारी देते हुए इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान -2 मिशन में हम असफल हुए थे। जरूरी नहीं कि हर बार हम सफल ही हों। लेकिन बड़ी बात ये है कि हम इससे सीख लेकर आगे बढ़ें। वर्तमान में चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान पूरी तरह से एकीकृत है। हमने परीक्षण पूरा कर लिया है।



इसरो चीफ बोले- चंद्रयान-3 से हम इतिहास रचेंगे

इसरो चीफ ने आगे कहा कि असफलता मिलने का मतलब ये नहीं कि हम कोशिश करना ही बंद कर दें। चंद्रयान- 3 मिशन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और हम इतिहास रचेंगे। मालूम हो कि चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है।



अमरीका, रूस, चीन के बाद दुनिया का चौथा देश होगा भारत

इसरो का चंद्रयान-3 सफल रहा तो इसे भारत की अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मानी जाएगी। चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर उतर गया तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं। अब भारत सहित पूरी दुनिया की निगाहें चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर टिकी है।

यह भी पढ़ें - इसरो ने दुनिया में बजाया भारत का डंका, चंद्रयान ने रचा नया कीर्तिमान