2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: दिल्ली के मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट, AQI की हालत खराब

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार को को न्यूनतम तापमान गिरकर 10.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो मौसम के हिसाब से सामान्य है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। दिन में आर्द्रता का स्तर 97 से 53 प्रतिशत के बीच रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 29 Nov 2024, 9:01 AM IST

Weather Update: मौसम में बदलाव देखा जा रहा है सभी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली वालों के लिए गुरुवार और शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात साबित हुई है। दिल्ली में AQI का लेवल बहुत खराब स्थिति में है। शुक्रवार की सुबह भी एक्यूआई का लेवल काफी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

IMD ने जारी किया अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार को को न्यूनतम तापमान गिरकर 10.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो मौसम के हिसाब से सामान्य है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। दिन में आर्द्रता का स्तर 97 से 53 प्रतिशत के बीच रहा। आपको बता दें की इस मौसम की दूसरी सबसे ठंडी रात 21 नवंबर को दर्ज की गई थी, जब तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि तीसरी सबसे ठंडी रात 27 नवंबर को रही थी, जब रात का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

AQI की हालत खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 325 दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यह 303 दर्ज किया गया था। मंगलवार और बुधवार की तरह राजधानी के 39 निगरानी केंद्रों में से किसी में भी वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज नहीं की गई।

ये भी पढ़े: मसूरी दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, बीएसएफ, सीआरपीएफ और एसपीजी जैसे सुरक्षा बल तैनात