
Train Accident In Telengana : तेलंगाना के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस पटरी से उतार गई है। अलसुबह हुए इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल का इलाज रेलवे अस्पताल में किया जा रहा है। सभी की स्थिति बेहतर और स्थिर बताई जा रही है।
क्षेत्रीय मुख्यालय दक्षिण मध्य रेलवे ने रेल हादसे की जांच का आदेश जारी कर दिया है। प्रथमदृष्टया ट्रेन के चालक को दोषी माना जा रहा है क्योंकि उसने पटरी की समाप्ति का ध्यान नहीं रखा। हैदराबाद से हादसे की जांच के लिए रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राकेश ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे यह हादसा हुआ। ट्रेन के तीन कोच पटरी से अचानक उतार गए। यह हादसा उस जगह हुआ जहां से रेलवे स्टेशन समाप्त हो जाता है। पांच लोग दरवाजे के पास खड़े होने के कारण चोटिल हो गए। इन सभी का इलाज कराया जा रहा है।
Published on:
10 Jan 2024, 12:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.